फोटोशॉप में लेयर एक महत्वपूर्ण फीचर है, लेयर फीचर की सहायता से हम किसी इमेज के एक एलीमेन्ट पर काम कर सकते हैं। और इमेज के अन्य भागों को उससे कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। जब किसी इमेज में किसी ऑब्जेक्ट की एडिटिंग की जाती है तो इस एडिटिंग से उस ऑब्जेक्ट के आसपास के ऑब्जेक्ट, बैकग्राउण्ड आदि भी अव्यवस्थित होने लगते हैं, उनके पिक्सेल और आकृतियाँ एडिटिंग से अनावश्यक रूप से प्रभावित हो जाते हैं। फोटोशॉप में लेयर का गुणधर्म इस समस्या को हल करता है। इमेज की कई लेयर बनाकर हम उसके ऑब्जेक्टों का विभाजन कर सकते हैं। जिससे उन पर अलग अलग काम किया जा सके, इससे एक ऑब्जेक्ट पर क्रियान्वित कमाण्ड, इफेक्ट और प्रक्रिया का दूसरी लेयर के ऑब्जेक्ट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। बाद में सभी लेयरों को एडजस्ट करके पफाइनल इमेज पुनः प्राप्त कर ली जाती है। एडजस्टमेन्ट लेयर और फिल लेयर की सहायता से हम इमेज के टोनल एडजस्टमेन्ट को परिवर्तित कर सकते हैं और यदि हमें इच्छित परिणाम नहीं मिले तो पुनः लेयर की पूर्व स्थिति में जाया जा सकता है। फोटोशॉपसीएस में लेयर कॉम्पस का नया फीचर भी होता है जिसकी सहायता से हम एक ही फोटोशॉप फाइल में एक ही लओउट के अनेक वर्जन (संस्करण) बना सकते हैं और उन्हें देखकर व्यवस्थित भी कर सकते हैं। लेयर कम्प्यूटर लेयर इमेज की ऐसी परते होती हैं जो एक के उफर एक स्थित की जा सकती हैं और प्रत्येक परत में इमेज के सभी पिक्सेल होते हैं। इमेज में से अलगअलग प्रॉपर्टी वाले पिक्सेल की अलगअलग लेयर भी बनायी जा सकती हैं। फोटोशॉप किसी इमेज की लेयर अथवा लेयरों को उस फाइल के सेव किये मोड के अुनसार स्थित करता है। जब कोई लेयर ट्रांसपेरेन्ट (पारदर्शक) होती है तो इसका अर्थ है कि उसमें कोई इमेज नहीं हैं, ऐसी लेयर के आरपार हम देख सकते हैं। फोटोशॉप या इमेज रेडी में कोई इमेज खोली जाती है या प्लेस की जाती है तो शुरू में उस इमेज की एक ही लेयर होती है।
____________________________________________________________________________ internet advertising