Computer Duniya Banner

Website Maintenance in Progress - Some pages may be unavailable for the afternoon. Thank you for your patience.

 Today's Top Story

आईपीएल ने गूगल से कन्टेन्ट हटाने को कहा
23 अप्रेल 2010, नई दिल्ली

इंटरनेट की दुनिया को बादशाह कम्पनी गूगल ने कहा है कि उसे आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) टी20 क्रिकेट टूर्नामेन्ट की संस्था की ओर से कन्टेन्ट सेंसरिशप को लेकर चार शिकायतें मिली हैं।
गूगल का कहना है कि इस साल की शिकायतों के अनुसार आईपीएल को सामग्री को अवैधानिक रूप से कुछ वेबसाइटों पर दिखाया जा रहा है।
गौरतलब है कि गूगल ने आईपीएल के साथ अभीअभी एक करार पर हस्ताक्षर किये थे जिसमें क्रिकेट मैचों की लाइव कवरेज को यूट्यूब पर दिखाये जाने की सहमति थी। गूगल ने बताया कि भारत दुनिया में ऐसा तीसरा नम्बर का देश है जो सबसे ज्यादा इन्फाँर्मेशन की सेन्सरिशप को लेकर शिकायते करता है।
पिछले साल बीसीसीआई ने आईपीएल को लेकर गूगल से तीन शिकायतें दर्ज करवाई थी। करोड़ों रुपयों से मालामाल आईपीएल अब आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी व पूर्व विदेश राज्य मंत्री शिश थरूर के बीच चल रहे फ्रेंचाइजी प्रकरण से सुर्खियों में है।

Google & You Tube

IPL Team Logo

Click here to go on Computerduniya Home Page